आदिवासी समाज को गुमराह करने वाले सांसद ने आदिवासियों के विकास के लिए संसद में नहीं की चर्चा:— मदन राठौड़ 

On
आदिवासी समाज को गुमराह करने वाले सांसद ने आदिवासियों के विकास के लिए संसद में नहीं की चर्चा:— मदन राठौड़ 

  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बांसवाडा के कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित 

जयपुर/ बांसवाड़ा, 12 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को कुशलगढ़ विधानसभा के सज्जनगढ़ के संदलाई ग्राम पंचायत में विशाल जनसभा को संबोधित किया। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की सरकार ने पहली बार ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 2000 की आबादी तक के गांव को पंचायत तथा 150 से अधिक आबादी वाले मोहल्ले को राजस्व गांव बनाने का कार्य पूरा कर लिया। सरकार का मुख्य उद्देश्य छोटे गांव—ढाणी को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर विकास की गति को तेजी देना है। राठौड़ ने भारत आदिवासी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी समाज को गुमराह करके धोखा देने वाले लोगों को पंचायत राज चुनाव में सबक सिखाने के लिए क्षेत्र की जनता तैयार बैठी है। यहां से सांसद बनने के बाद संसद में आदिवासियों के विकास के लिए कोई बात तक नहीं रखी गई। बल्कि उन्हें समाज से तोड़ने का काम किया जा रहा है लेकिन भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आदिवासी समाज की रक्षा के लिए और उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए तैयार बैठा हुआ है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में 2028 में भी  फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस क्षेत्र में कांग्रेस का तो नाम निशान तक नहीं बचा, ऐसे में अब कांग्रेस आदिवासी पार्टी के साथ गठबंधन करके क्षेत्र में जाति—धर्म की राजनीति करने में लगी हुई है। राठौड़ ने क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बस स्टैंड बनाने के लिए पांच लाख की घोषणा के साथ-साथ प्रस्ताव भेजने के भी लिए निर्देशित किया। राठौड़ ने अपर कैनाल के कार्य में अधिक धन राशि की जरूरत पड़ने पर भाजपा सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। राठौड़ ने महेंद्र जीत सिंह मालवीय के द्वारा घोषित किए गए विकास कार्यों को भी पुरा करवाने का आश्वासन दिया। 
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिंचाई मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि किसानों के पानी के लिए धन की कोई कमी नहीं है, जो मांगा जाएगा, वो हर हाल में भाजपा सरकार की ओर से मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में प्रतिबद्ध है। इसी संकल्प के साथ भजनलाल सरकार कार्य कर रही है। किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए नहर परियोजना बनाकर इस जनजाति क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। भाजपा सरकार ने हर घर नल योजना के माध्यम से करीबन 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। सरकार नहर परियोजनाएं से जिले की छह तहसीलों बांसवाड़ा, बागीदौरा, गांगड़ तलाई, आनंदपुरी, कुशलगढ़ और सज्जनगढ़ को जोड़ रही है। इससे 338 गांवों के 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यहां माही परियोजना के बांध से 105 किलोमीटर लम्बी मुख्य नहर का निर्माण होगा। मुख्य नहर से वितरिका और माइनर निकालकर डिग्गी निर्माण कर फव्वारा पद्धति द्वारा सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

अन्य खबरें संगीतमयी अंदाज़ में सजी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर लोकप्रिय सांस्कृतिक श्रृंखला ‘कल्चर डायरीज’ की अलबेली शाम !

जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबू लाल खराड़ी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधाएं बढ़ें, इसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आदिवासी बाहुल्य जिलों के विकास में राज्य सरकार ने कोई कमी नहीं रखी है। इसके लिए जनजाति विकास कोष की राशि 100 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपए की गई है। इससे क्षेत्र में पानी, सड़क, स्वास्थ्य सहित अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, भाजपा के जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर, कुशलगढ़ प्रधान कानहिग रावत, सज्जनगढ़ प्रधान रामचंद्र डिंडोर, भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गाड़ी, जिला महामंत्री दीप सिंह वसुनिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रताप पटेल, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी सुखलाल पटेल उपस्थित रहे। 

अन्य खबरें वक्फ की 37 लाख 94 हजार एकड़ जमीन से प्रतिवर्ष होगी 100 करोड़ की आय, मुस्लिम होगा समृद्ध :— मदन राठौड़ 

 

अन्य खबरें वासुदेव देवनानी ने हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए हमले की निंदा  उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए हमले की निंदा 
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि जम्मू और...
पहलगाम हमले में मृतकों की संख्‍या हुई 27
विश्व पृथ्वी दिवस पर आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा कमेटी मेंबरों ने दीं शुभकामनाएं
वैश्विक मंच पर डाइस ने जीता एफटीसी वर्ल्ड रोबोटिक्स खिताब
आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा
विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं डॉ.रवि देव - डॉ. सतीश प्रकाश न्यू यार्क
संस्कृत भारती द्वारा दिल्ली में 23 अप्रैल से 3 मई तक '1008 संभाषण शिविर अभियान' का भव्य शुभारंभ