दिल्ली चुनाव :शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी किया,

By Desk
On
   दिल्ली चुनाव :शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी किया,

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी मुख्यालय में भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
अमित शाह ने कहा आज दिल्ली 2025 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का अंतिम हिस्सा जारी करने के लिए मैं आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं।जैसे कि भाजपा की परंपरा है, हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं, चुनाव को जनसंपर्क का माध्यम भी मानते हैं।और चुनावों के माध्यम से बनने वाली सरकारों के नीति निर्धारण को निश्चित करने के लिए हम जनता के बीच जाकर चुनाव में भाजपा से उनकी क्या अपेक्षा है, ये जानकारी भी एकत्र करते हैं।

गृहमंत्री ने कहा भाजपा के लिए संकल्प पत्र विश्वास का सवाल होता है और करने वाले कामों की सूची होता है।ये कोरे वादे नहीं होते हैं।2014 से नरेन्द्र मोदी ने देश के अंदर politics of performance को स्थापित किया है और भाजपा ने जितने भी चुनाव आए, उनमें जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने का गंभीरता से प्रयास किया है।

अन्य खबरें  वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश...

इसलिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे कलस्टर के निवासियों, असंगठित मजदूरों, मध्यम आय वर्ग, व्यापारियों, पेशेवरों के साथ नीचे तक जाकर सुझाव प्राप्त करने का काम किया है।अलग-अलग प्रकार के 1 लाख 8 हजार लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं।62 प्रकार की अलग-अलग समूहों की बैठक की गई और 41 LED वैन के माध्यम से हमने सुझाव मांगे।

अन्य खबरें  इस्तीफा देने पहुंचीं आतिशी से बोले एलजी वीके सक्सेना

केजरीवाल पर निशान साधते हुए शाह ने कहा दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं।मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे।लेकिन इन्होंने बंगला लिया, यहां तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ से ज्यादा खर्च करके 4 बंगलों को एकसाथ मिलाकर इन्होंने एक शीश महल बना दिया।

अन्य खबरें  एकनाथ शिंदे को 'महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव' पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News

   प्रधानमंत्री समाजिक सुरक्षा योजनाओं में बनें भागीदार : विधान सभा अध्‍यक्ष प्रधानमंत्री समाजिक सुरक्षा योजनाओं में बनें भागीदार : विधान सभा अध्‍यक्ष
जयपुर। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को विधान सभा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्‍व. गोपाल सिंह की...
सारस चौराहा पर ग्रेनाइट से भरा ट्रक पलटा, कोई जनहानि नहीं
भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए पदाधिकारियों की बैठक,
नक्शा प्रोजेक्ट का नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री करेंगे शुभारंभ
रायपुर और माण्डलगढ़ में बजरी के अवैध परिवहन में लिप्त 9 वाहन जब्त किए
सीएम भजन लाल के चुनाव क्षेत्र सांगानेर में हजारों लोगों के रोजगार पर संकट,
संपत्तियों के सटीक सीमांकन को मिलेगी नई दिशा और दशा : इंद्रजीत सिंह