यमुना में जहर' बयान पर जेपी नड्डा का जवाब,

By Desk
On
   यमुना में जहर' बयान पर जेपी नड्डा का जवाब,

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी को जहरीला बनाने का आरोप लगाया। उनके इस दावे के विरोध में भाजपा तथ्यों के जरिए आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आंकड़ों की जुबानी ये बताने की कोशिश की है कि आप सरकार गलत बयानी कर रही है।

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "यमुना प्रदूषण पर 'आप-दा' का आरोप-प्रत्यारोप उनकी अक्षमता और विफल शासन व्यवस्था को उजागर करता है। 10 साल से अधिक समय से अरविंद केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार, झूठ और खोखले वादों के अलावा कुछ नहीं किया है। केंद्र सरकार से 8,500 करोड़ रुपये मिलने के बावजूद नदी की सफाई के लिए कोई सार्थक काम नहीं हुआ है।"

अन्य खबरें रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी लेंगे शपथ, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा का नाम शामिल

एक इंफोग्राफिक शेयर करते हुए उन्होंने आगे लिखा," 'इन्फोइंडाटा' के इन्फोग्राफिक से पता चलता है कि दिल्ली में यमुना के प्रवेश करते ही प्रदूषण कैसे बढ़ जाता है। जिम्मेदारी लेने के बजाय आप-दा सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए लोगों में डर फैलाना शुरू कर दिया है। अरविंद केजरीवाल को अपने बयान के लिए हरियाणा और दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए।"

अन्य खबरें  गलवान के शहीदों का अपमान' : सुधांशु त्रिवेदी

दरअसल, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली को दिए जा रहे यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। उन्होंने कहा था कि अगर दिल्ली जल बोर्ड ने जहर नहीं पकड़ा होता, तो सामूहिक नरसंहार हो सकता था।

अन्य खबरें  दिल्ली में हार के बाद AAP नेता ने लॉन्च किया YouTube चैनल

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के तीनों सदस्यों से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि वे आप नेता से अपने आरोप वापस लेने और लोगों में "दहशत" पैदा करने के लिए माफी मांगने को कहें।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News