चुनाव आयुक्त दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ लें : अरविंद केजरीवाल

By Desk
On
   चुनाव आयुक्त दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ लें : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पल्ला गांव में पानी पीने के वीडियो को पूरी तरह से नौटंकी बताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को भी चुनौती दी कि वह दिल्ली की किसी भी विधानसभा सीट से चाहे तो चुनाव लड़ लें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। हाई अमोनिया का पानी छोटे-छोटे बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है और हमें धमकी दी जा रही है। जेल में डालने की बात कही जा रही है। मैं जब तक जिंदा हूं, दिल्ली के लोगों को जहरीला पानी नहीं पिलाने दूंगा। मैं दिल्ली के लोगों के साथ खड़ा हूं। मैं धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। ये लोग किसी से नोटिस दिलवा रहे हैं, किसी से चिट्ठी भिजवा रहे हैं।

अन्य खबरें  सेना की इंजीनियर‍िंग टास्क फोर्स ने संभाला मोर्चा, बचाव अभियान शुरू

केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को नायब सैनी ने एक नौटंकी की और नौटंकी में खुद ही फंस गए। सच तो सच होता है, जब आप सच के रास्ते पर चलते हैं तो ऊपर वाला साथ देता है। मंगलवार को ऊपर वाले ने साथ दिया। नायब सैनी ने कहा था कि मैं पल्ला गांव जाकर सबके सामने पानी पीऊंगा।

अन्य खबरें  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुलाई अहम बैठक,

अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो दिखाकर कहा कि उन्होंने पानी हाथ में लिया और फिर फेंक दिया। उस पानी में या तो इतनी ज्यादा बदबू थी या इतना गंदा पानी था, जिसे उन्होंने फेंक दिया। वह खुद उस पानी को नहीं पी सकते हैं और उसे दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। भाजपा और कांग्रेस वाले दोनों मिल गए हैं और दोनों मिलकर दिल्ली के लोगों की जान और सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हम अमित शाह, वीरेंद्र सचदेवा, नायब सिंह सैनी को पानी की बोतल भेज रहे हैं।

अन्य खबरें  Delhi CM रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात,

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के अंदर खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं। वह दिखाई नहीं दे रहा। दिल्ली के अंदर रोज चादर, पैसे बांटे जा रहे हैं। हमने बताया कि पैसे किसके घर में पड़े हैं। वो राजनीति कर रहे हैं। राजीव कुमार की रिटायरमेंट 28 फरवरी को है और उनको पोस्ट रिटायरमेंट नौकरी चाहिए। उन्हें इतिहास माफ नहीं करेगा। जितना कबाड़ा उन्होंने किया है, मुझे लगता नहीं कि भारत के इतिहास में चुनाव आयोग का इतिहास इतना खराब रहा है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News