राजस्थान में 62 IAS अफसरों के तबादले

डॉ. संदीप वर्मा को कौशल एवं उद्यमिता विभाग का एसीएस बनाया गया !

वैभव गालरिया प्रमुख सचिव, वित्त आबकारी व कराधान !

राजस्थान में लंबे समय के बाद बड़ी संख्या में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. राजस्थान के 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं और कुल 62 IAS अफसरों के तबादले हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में सबसे पावरफुल माने जाने वाले अखिल अरोड़ा को 5 साल के बाद वित्त विभाग से हटाकर जलदाय विभाग भेजा गया है !

इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में नियुक्त किया गया है. बड़ी बात है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता का तबादला उद्योग विभाग में किया गया है !

इन जिलों के बदले गए कलेक्टर
फलोदी, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, भरतपुर, कोटा, राजसमंद, ब्यावर, झुंझुनू, कोटपूतली और टोंक के जिला कलेक्टर भी बदले गए हैं. जयपुर ग्रेटर और जयपुर हेरीटेज नगर निगम के आयुक्त का भी तबादला किया गया है

!https://youtube.com/shorts/EhhGn00iT0Q?si=Y5_c_4mKyQXbnT2L

काफी दिनों से था तबादला सूची का इंतजार
दरअसल, लंबे समय से राजस्थान में आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार किया जा रहा था. अब आईएएस अफसरों के बाद हो सकता है जल्द ही आईपीएस अफसरों के तबादले भी हों. आईपीएस अफसरों के तबादला सूची जुलाई के महीने में आने की उम्मीद है !

इनको भी मिली नई जिम्मेदारी

टीना सोनी को भरतपुर, विश्राम मीणा को बीकानेर व शक्ति सिंह राठौड़ को अजमेर का संभागीय आयुक्त लगाया गया है। कमर उल जमान चौधरी को भरतपुर, कानाराम को सवाई माधोपुर, कल्पना अग्रवाल को टोंक, पीयूष सामरिया को कोटा, प्रियंका गोस्वमी को कोटपूतली-बहरोड, डॉ खुशाल यादव को हनुमानगढ़, अरूण कुमार हसीजा को राजसमंद, कमल राम मीणा को ब्यावर, स्वेता चौहान को फलौदी व महेन्द्र खड़गावत को डीडवाना-कुचामन जिले का कलक्टर लगाया गया है।
यहां देखें किसे कहां लगाया

आइएएस अधिकारी- नई जिम्मेदारी
सुबोध अग्रवाल- अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक राजस्थान वित्त निगम
अखिल अरोड़ा- एसीएस, पीएचईडी
अर्पणा अरोड़ा- एसीएस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
संदीप वर्मा- एसीएस, कौशल एवं उद्यमिता एवं रोजगार
कुलदीप रांका- एसीएस, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा
आनंद कुमार- एसीएस, वन, पर्यावरण
भास्कर ए. सांवत – एसीएस, गृह, रक्षा, जेल
कुंजीलाल मीणा- एसीएस, जनजाति क्षेत्रीय विकास
अजिताभ शर्मा- प्रमुख सचिव, उर्जा विभाग
आलोक गुप्ता- प्रमुख सचिव, उद्योग सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम (एमएसएमई)
राजेश कुमार यादव- प्रमुख सचिव, पर्यटन विभाग, कला, साहित्य व संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग एवं महानिदेशक, जवाहर कला केन्द्र
वैभव गालरिया- प्रमुख सचिव, आबकारी व कराधान
सुबीर कुमार- प्रमुख सचिव, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा
भवानीसिंह देथा- प्रमुख सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति
डॉ. देवाशीष पृष्टि – प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन
रवि जैन- सचिव, स्वायत्त शासन विभाग
डॉ. रवि कुमार सुरपुर- अध्यक्ष, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल
डॉ. आरूषी अजेय मलिक- अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य भंडारण निगम
नेहा गिरी- स्टेट मिशन निदेशक, आजीविका परियोजनाएं एवं स्वयं सहायता समूह
ओमप्रकाश बुनकर- विशिष्ट सचिव, गृह विभाग
कन्हैयालाल स्वामी- आयुक्त टीएडी, उदयपुर
हरिमोहन मीणा- कार्यकारी निदेशक, राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज और इन्फ्रा. कॉ. लि.
रुक्मिणी रियार- आयुक्त, पर्यटन विभाग
हरजीलाल अटल- मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हेल्थ एश्योरेन्स
नथमल डिडेल- संयुक्त शासन सचिव, वित्त (कर)
रामअवतार मीणा-निदेशक विभागीय जांच
पुखराज सेन-एमडी आरएमएससीएल
शुभम चौधरी-संयुक्त सचिव वित्त व्यय-।।।
डॉ भारती दीक्षित-संयुक्त सचिव वित्त व्यय-।
सुरेश कुमार ओला-आयुक्त निवेश संवर्धन ब्यूरो
आशीष मोदी-निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग
बाल मुकुंद आसावा-संयुक्त सचिव-सार्वजनिक निर्माण विभाग
बचनेश कुमार अग्रवाल-एमडी हथकरघा निगम
वासुदेव मालावात-निदेशक आइसीडीएस व पंचायतीराज
शरद मेहरा-आइजी-पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग
डॉ अमित यादव-एमडी नेशनल हेल्थ मिशन
डॉ रविन्द्र गोस्वामी-संयुक्त सचिव-जलदाय विभाग, जल जीवन मिशन
डॉ गौरव स्वामी-आयुक्त ग्रेटर निगम,जयपुर
डॉ सौम्या झा-निदेशक आइईसी चिकित्सा विभाग
अभिषेक खन्ना-आयुक्त नगर निगम जोधपुर
रामप्रकाश-सीइओ जिला परिषद अजमेर
डॉ निधि पटेल-आयुक्त हैरिटेज निगम जयपुर
कनिष्क कटारिया-आयुक्त भरतपुर विकास प्राधिकरण
रिषभ मंडल-आयुक्त कौशल रोजगार व उद्यमिता
डॉ धीरज कुमार सिंह-संयुक्त सचिव कार्मिक क-1
जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर-निदेशक स्वच्छ भारत मिशन शहरी
आशीष कुमार मिश्रा-सीइओ जिला परिषद जोधपुर
संभागीय आयुक्त बदले

डॉ. टीना सोनी- संभागीय आयुक्त, भरतपुर
विश्राम मीणा- संभागीय आयुक्त, बीकानेर
शक्तिसिंह राठौड़, संभागीय आयुक्त, अजमेर
ये कलक्टर बदले

कमर उल जमान चौधरी-कलक्टर भरतपुर
कानाराम-कलक्टर सवाई माधोपुर
कल्पना अग्रवाल-कलक्टर टोंक
पीयूष सामरिया-कलक्टर कोटा
प्रियंका गोस्वमी-कलक्टर-कोटपूतली-बहरोड़
डॉ खुशाल यादव-कलक्टर-हनुमानगढ़
अरुण कुमार हसीजा-कलक्टर-राजसमंद
कमल राम मीणा-कलक्टर ब्यावर
स्वेता चौहान-कलक्टर फलौदी
महेन्द्र खड़गावत-कलक्टर-डीडवाना-कुचामन

abhay