पुलिस थाना मालवीय नगर, जयपुर पुर्व की बड़ी कार्यवाही ।
पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पुर्व तेजस्वनी गौतम (IPS) ने बताया कि जिला जयपुर पूर्व में बढ़ती गिरोह बनाकर मारपीट करने की घटनाओं पर अकुंश लगाने हेतु समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बढ़ती गिरोह बनाकर मारपीट करने वाली घटनाओं पर अकुंश लगाने व संलिप्त अपराधियों की धरपकड हेतु अशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन में व आदित्य पुनिया सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर जयपुर पूर्व के सुपरविजन में संग्राम सिंह पु.नि. थानाधिकारी मालवीय नगर जिला जयपुर पूर्व के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की मदद से वाहन की पहचान कर जानलेवा हमले के 1 मुल्जिमानों को गिरफ्तार किया। उक्त प्रकरण मे पहले ही अभिषेक जॉगिड, शुभम गुर्जर उर्फ शुभम खेडली को गिरफ्तार किया जा चुका है।
घटना विवरण:-
दिनांक 02/02/2025 को परिवादी विशाल शर्मा S/O कन्नौयालाल शर्मा जाति ब्रहाम्ण उम्र 29 साल निवासी 874-A देवी नगर सोडाला पुलिस थाना सोडाला जयपुर ने उपस्थित थाना होकार एक रिपोर्ट इस आश्य से पेश कि कि आज दिनांक 2/2/25 को मालवीय नगर कैलगिरी रोड Amaging Arena में विलियर्ड खेलने मेरे तीन दोस्तो के साथ आया था और खेल कर जब निकल रहे थे तब लखी शर्म नाम के लड़के का Call आया जिसको मेरी Instagram पर बात हुई थी आया और असने कहा कि रोड़ के दूसरी तरफ बुलाया और जैसे ही में रोड के दुसरी तरफ गया उसने थ उसके दोस्त जो गाडी में थे उतर कर मेरे पर लोहे के सरिया व लकड़ी के डडो से हमला कर दिया। हमला करने वाले 6-7 शक्स थे जो तीन गाडियाँ वर्मा, आई 20. व थार लेकर आये थे। फिर उसने व उसके दोस्तों ने मेरे को पकड़ कर मेरी गर्दन से सोने की चैन तोड ली एव मेरा मोबाईल छीन का पैरो से तोड दिया। एवं डदो व लातो से व चहरे पर थप्पड़ मारे मेरी कमर में डडे मारे व मेरे पैरो में भी डडो से वार किया। एव मेरी आंख पर मुझे मारे एव 5-6 ने मेरे को पकड लिया मेरे दोस्त भी डाकर साईड थले गये में अकेला था। अचानक मेने कैसे जैसे जोर लगा कर पकड़ से निकल कर रोड के दुसरी तरफ भाग गया। हमलावर गाडियों में बैठ कर चले गये मार पीट में मेरे शरीर व पीठ पैर में एव आंख पर चोटे आई है। आदि घटना को थानाधिकारी द्वारा तुरन्त संज्ञान मे लेते हुए प्रकरण 42/25 धारा 191(2),191(3),324(4),303(2),115(2),126(2) BNS में दर्ज कर मुल्जिमानों की तलाश के प्रयास शुरु किये गये। थानाधिकारी मय टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर घटना में प्रयुक्त वाहन कार के रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ 60 CC 0663 से आरोपियों की तलाश की गई। दौराने तलाश प्रकरण हाजा मे अभिषेक जॉगिड, शुभम गुर्जर उर्फ शुभम खेडली को पूर्व मे ही गिरफ्तार किया जा चुका है जिनसे पुछताछ के आधार पर मुल्जिम संजय जाट पुत्र खेमसिंह जाति जाट उम्र 31 साल निवासी ग्राम भैसीना पुलिस थाना भूसावर जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण हाजा मे अनुसंधान, आईआर व सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन पर प्रकरण में धारा 110 बीएनएस जोडी गई। दौराने तलाश मुल्जिम 1. संजय चौधरी पुत्रप्रकरण हाणा में अन्य मुल्जिमान लक्की शर्मा उर्फ लोकेश उर्फ विकु पुत्र सुरेश निवासी लालसोट हाल गोवा व इनके साथी हमलावरों की तलाश जारी है।

















