राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंडई में मनाया योग दिवस !

शनिवार को 11 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और जोश के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंडई में मनाया गया,इसमें डॉ वीरेन्द्र गुर्जर, योग प्रशिक्षक ललित कुमार चौधरी, प्रधानाचार्य महोदय, सरपंच उदय लाल जी, सचिव महेंद्र कुमार गुर्जर, अन्य शिक्षक तथा गांव के लोग मौजूद रहे । योग प्रशिक्षक के द्वारा योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग करवाया गया तथा साथ ही में योग से होने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई । इसके अलावा कौनसी बीमारी में कौन सा योग करना चाहिए और कौन सा नहीं करना चाहिए इसके बारे में भी लोगो को जानकारी दी गई । योग दिवस में काफ़ी संख्या में लोग योग करने आए,योग करने के बाद नशामुक्त , योग भी वोट भी एवं प्रतिदिन योग करने की शपथ ली गई,सभी को केले तथा छाछ वितरण की गई ।

abhay