हमारा पावन संकल्प हर घर रुद्राक्ष, घर-घर रुद्राक्ष : धर्माचार्य ज्योतिषी आरएच सोनी
पुणे। धर्माचार्य ज्योतिषी आरएच सोनी इस गुरु पूर्णिमा के दिवस विशेष अर्थात् व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाने के पवित्र अवसर पर पावन संकल्प के साथ दिव्य रुद्राक्ष का निशुल्क वितरण का महाआयोजन करेंगे। भारत देश के हर हिंदू सनातनी के घर में गुरु की कृपा, रुद्राक्ष का संरक्षण, आत्मा की दिशा सब एक साथ हर घर रुद्राक्ष, घर-घर रुद्राक्ष की परिकल्पना के साथ यह कार्यक्रम होगा। धर्माचार्य सोनी ने बताया कि वैदिक विधियों, मंत्रोंच्चारण से विधिवत पूजन करने के बाद ही यह दिव्य रुद्राक्ष भेंट किया जाएगा, जो कि जीवन में सुख, शांति, सुरक्षा एवं आध्यात्मिक रक्षा शक्ति का कवच बनेगा। उन्होंने बताया कि गुरु वह दीप है जो अंधकार में रोशनी प्रदान करते हैं, गुरु वह शक्ति है जो व्यक्ति के जीवन में दिशा देते हैं। पूरी दुनिया में इंसान धोखा खा सकता है लेकिन गुरु के चरणों में यह कतई संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि यह कोई व्यापार नहीं, बल्कि दिव्य आध्यात्मिक सेवा के तहत एक सेवा समर्पण का संकल्प है। उन्होंने बताया इसे लाल धागे में गले में धारण किया जा सकता है। पूजा स्थान पर रखकर पूजन किया जा सकता है, व्यापारिक स्थान, तिजोरी, पैकेट बैग अथवा गाड़ी में भी रखा जा सकता है। यह दिव्य रुद्राक्ष धर्माचार्य ज्योतिषी सोनी के पुणे में जगप्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ गणेशजी मंदिर के ठीक सामने स्थित कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। यही नहीं, हिंदुस्तान में कहीं भी रहने वाला व्यक्ति ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म से पंजीयन करवाकर कोरियर से भी प्राप्त कर सकेगा। जो कि इंस्टाग्राम पर, फेसबुक तथा एस्ट्रोलॉजर आर एच सोनी के नाम से यूट्यूब पर भी अन्य विशेष प्रकार की जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

















