Aadhar camp was organized by Madhyam
Charitable Trust
चमकता राजस्थान/ गुमान सैनी
जयपुर – माध्यम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भारतीय डाक विभाग जयपुर नगर मंडल के सहयोग से नागरिकों की सुविधा हेतू आधार कार्ड शिविर आयोजन किया गया । यह शिविर उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी रहा, जिनका आधार कार्ड बना हुआ नहीं था और आधार कार्ड में त्रुटियां थी । शिविर का आयोजन जवाहर नगर टीला नंबर सात पर स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय में किया गया । शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे से शुरू हो कर शाम 5 बजे तक चला । जहां शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पंजीकरण करवाने पहुंचे । शिविर में ट्रस्ट के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद की । ट्रस्ट द्वारा की गई इस व्यवस्था की सराहना की गई । लोगों को अधिक समय तक इंतजार ना करने पड़े इसलिए वहां पर प्रयाप्त स्टाफ और आवश्यक दस्तावेजों की जाँच के लिए प्रयाप्त स्टॉफ मौजूद रहा । शिविर में दी गई सुविधाओं में नया आधार कार्ड बनवाना, पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि आदि में सुधार , बच्चों के नए आधार कार्ड बनवाने की सुविधा रही ।
ट्रस्ट के सदस्य अशोक शर्मा ने बताया कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य वंचित लोगों तक सुविधाओं को पहुंचाना और लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है । माध्यम ट्रस्ट के संस्थापक अशोक मित्तल और ऋचा मित्तल ने बताया कि हम इस तरह के कार्यक्रम इसलिए करते है ताकि वंचित लोगों को अपने स्थानीय क्षेत्र में ही सुविधाएं प्राप्त हो । शिविर के दौरान अशोक शर्मा, मोनिका अरोड़ा, दुर्गेश , भारती जगरवाल, बंटी आदि ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे । इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट के इस पहल के प्रयास की काफी प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया ।

















