नशामुक्ति , अंधविश्वास को समाज से दूर करने पर दिया बल
आदिवासी भील समाज विकास समिति मनोहर थाना तहसील कार्यकारिणी द्वारा एकलव्य छात्रावास मनोहर थाना में बैठक रखकर ये निर्णय लिया गया है कि मनोहर थाना तहसील में भील समाज के 80 गांव स्थित होते हुए भी कुछ ही गांवों के कार्यकर्ता बंधु समाज की बैठकों में शामिल होते हैं। जिससे कि सभी गांवों तक समाज का संदेश नहीं पहुंच पाता है। समाज में नवाचार करने, अंधविश्वास को दूर करने, प्रतिभाओं की खोज करने, नशा से समाज को दूर करने, घर घर शिक्षा पहुंचाने,राजनीति में समाज का प्रतिनिधित्व स्थापित करने, हक, अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने,गांवों की सार्वजनिक समस्याओं का निराकरण करने आदि अनेक उद्देश्यों को पूरा करने में सफलता दिलाने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर भील समाज विकास समिति का गठन किया जाएगा।
पंचायत स्तर की प्रथम बैठक कोलुखेड़ी कलां के हनोतिया गांव में दिनांक 22/09/25 शाम 6बजे से रात 10बजे तक रखी गई । जिसमें सर्वसहमति से निम्न पदाधिकारियों को पंचायत स्तरीय की जिम्मेदारी दी गई:-
अमरलाल भील अध्यक्ष हनोतिया
दयाराम भील उपाध्यक्ष हनोतिया
राजेंद्र भील उपाध्यक्ष कोलुखेड़ी कलां
राजमल भील कोषाध्यक्ष हनोतिया
अंतर सिंह भील सचिव हनोतिया
मांगीलाल भील प्रचार मंत्री हनोतिया
बापूलाल भील प्रचार मंत्री हनोतिया
बनेसिंह भील सलाहकार मंत्री हनोतिया
रामप्रसाद भील सलाहकार मंत्री कोलुखेड़ी कलां
को बनाया गया।
बैठक में कोलुखेड़ी कलां और हनोतिया के लगभग 80- 90 व्यक्ति मौजूद रहें।।
तहसील कार्यकारिणी के निम्न सदस्य श्री प्रकाश चंद अध्यापक पिपलोदी ,श्री कन्हैयालाल AVM प्रधानाचार्य जावर जूनापानी कोषाध्यक्ष, श्री कमलेश कुमार भील अध्यक्ष मवासा, श्री केवलचन्द भील सचिव जूनापानी, श्री रमेश चंद भील अध्यापक सराली, श्री मिथलेश भील अध्यापक चांदपुरा भीलान, श्री घीसालाल भील रतनपुरा, श्री केवल चंद रतनपुरा, श्री रणजीत सिंह मनपसर, श्री दिनेश कुमार उपाध्यक्ष हनोतिया, श्री दिनेश कुमार भील वरिष्ठ अध्यापक हनोतिया(भील समाज कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर थाना)ने अपने-अपने विचार समाज के समक्ष रखे !
आदिवासी भील समाज विकास समिति की बैठक संपन्न,

















