वरिष्ठ पत्रकार अभय सिंह चौहान के जन्म दिवस पर पत्रकारों ने दी बधाई.

जयपुर /वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अभय सिंह चौहान के जन्म दिवस पर शहर के पत्रकार, साहित्यकार, कवियों ने उन्हें उनके जन्म दिवस पर दैनिक चमकता राजस्थान के कार्यालय पर एक सादा समारोह में अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की.

थॉट्स ऑफ़ इंडिया समूह के सीईओ, आदर्श ज्ञान पब्लिक स्कूल समूह के अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने भी उन्हें कार्यालय पर जाकर स्वस्थ जीवन की मंगल कामना कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की ,दूरभाष पर बधाई देने वालों में शिक्षाविद ,साहित्यकार ,कवि, चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने विभिन्न राज्यों के कई पत्रकारों संगठनों के पदाधिकारी सहित साहित्यकारों , ने उन्हें बधाई दी.

*सरलता, सोभ्यता,सहनशीलता , मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय कार्यरत हैं .*

आप राज्य सरकार से अधिस्वीकृत पत्रकार हैं उनका उद्देश्य सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से आम जीवन की आवाज बनने का प्रयास और राष्ट्रीयता की भावना का प्रचार प्रसार करना है वर्तमान में पिंक सिटी प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य हैं !

दैनिक चमकता राजस्थान न्यूज़ नेटवर्क के द्वारा कई धार्मिक, सामाजिक, साहित्यिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन करते रहते हैं ,आपको राज्य स्तर पर अनेक पुरस्कार से नवाजा गया, जिसमें पत्रकारिता की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अनेक मीडिया संस्थानों से सम्मानित किया जा चुका है इसके अलावा भी आपको अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है !

“अंत में कहूंगा कि एक साल और गुजर गया, चेहरा फिर से बदल गया, सफर की मंजिल तो वही है, बस जीने का अंदाज बदल गया जिंदगी जीने की इच्छा और बढ़ गई ,सभी मीडिया कर्मी ,साहित्यकारों लेखक ,पत्रकारों की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं”
*अविनाश शर्मा*

abhay