धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए ।
अनुज जैन / मनोहर थाना
अकलेरा में अग्रवाल समाज द्वारा महाराज अग्रसेन जयंती मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में अकलेरा में सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें हर उम्र के लोगों के लिए कई प्रतियोगिताएं रखी गई है।
20 सितंबर 2025 शनिवार से कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी को दीप प्रज्वलन एवं पुष्पसमर्पण करके की गई है।
इस दिन बालक बालिकाओं के द्वारा बोरा रेस प्रतियोगिता एवं महिलाओं द्वारा तीन टांग की दौड़ प्रतियोगिता एवं समाज बंधुओ के द्वारा फूड आइटम्स के स्टॉल्स लगाए गए हैं।
21 सितंबर रविवार को महिलाओं के लिए धार्मिक युगल नृत्य, तीन पीढ़ी साथ में ,55 से बचपन एवं नाटिका मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 22 सितंबर 2025 सोमवार को अग्रसेन जी की अत्यंत सुंदरशोभा यात्रा जोर-शोर से निकाली गई । इसके बाद महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति स्थापना ,आरती एवं बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस हेलोवीन थीम एवं सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई बच्चों के द्वाराबहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई ।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी एवं सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी अग्र बंधुओ ने हिस्सा लिया। आगामी चार दिनों में सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं डांडिया का आयोजन रखा गया है।

















