राजस्थान प्रदेश कांग्रेस (खेल प्रकोष्ठ )अध्यक्ष अमीन पठान ने आज जयपुर में प्रेस वार्ता कर एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के विरोध जताते हुए कहा कि यह कि पाकिस्तान लगातार सीमा पार से आतंकवाद, घुसपैठ और देशविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देता रहा है। ऐसे समय में भारत-पाकिस्तान के बीच खेल मुकाबले आयोजित करना शहीदों और देशवासियों की भावनाओं का अपमान है।
हम यह मानते हैं कि खेल का उद्देश्य भाईचारा और सौहार्द बढ़ाना है, परंतु जब तक पाकिस्तान अपनी नीतियों और आतंकवाद को समर्थन देने वाले रवैये में बदलाव नहीं करता, तब तक भारत को किसी भी प्रकार के खेल, सांस्कृतिक या राजनयिक संबंधों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।
उन्होंने माँग कि BCCI और केंद्र की भाजपा सरकार इस मैच को रद्द करे तथा पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को पूरी तरह समाप्त किया जाए। राष्ट्र की सुरक्षा और शहीदों का सम्मान, किसी भी खेल या आर्थिक लाभ से कहीं बड़ा है।

















