दिल्ली: मुख्यमंत्री ने किया स्कूलों का निरीक्षण,

By Desk
On
   दिल्ली: मुख्यमंत्री ने किया स्कूलों का निरीक्षण,

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार गांव के वार्ड नंबर 55 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में पेयजल की सुविधा से लेकर क्लासरूम तक का निरीक्षण किया। कई खामियां दिखीं। इस पर उन्होंने फौरन मौके पर मौजूद स्कूल की प्रिंसिपल से कहा, " ऐसी उम्मीद नहीं थी। आप यह मानिए कि यहां पर गलत हो रहा है।"

मुख्यमंत्री ने प्रिंसिपल से कहा कि यहां पर पीने का पानी नहीं आ रहा है। क्या करें? बताइए, इसे हटा दें।

अन्य खबरें  प्रियंका गांधी ने आशा वर्कर्स की उठाई आवाज,

इसके बाद प्रिंसिपल ने कहा, "मैम, आज ठीक हो जाएगा।"

अन्य खबरें  नई सरकार के गठन के बाद NDMC की बड़ी बैठक,

इस पर मुख्यमंत्री ने प्रिंसिपल से कहा कि मुझे आपसे इस जवाब की उम्मीद नहीं थी। आप यह मान लीजिए कि यहां पर गलत हो रहा है। बच्चों के लिए यहां पीने का पानी नहीं आ रहा है। टॉयलेट में पानी नहीं आ रहा है। यह ठीक नहीं है। आप इस चीज को मानिए।

अन्य खबरें  भारत का अंतरिक्ष बजट लगभग तीन गुना बढ़ा: केंद्रीय मंत्री

इस पर प्रिंसिपल ने मुख्यमंत्री से कहा कि "सॉरी मैम, आज ठीक हो जाएगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि न ही स्कूल में बच्चों के लिए पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था की गई है और न ही शौचालय में उनके लिए पानी की व्यवस्था है। विद्यालय में इस तरह के कुप्रबंधन से बच्चों को कितनी दिक्कतें हो रही होंगी।

मुख्यमंत्री ने प्रिंसिपल से इन सभी खामियों को फौरन दुरुस्त कराने को कहा। उन्होंने कहा कि आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि विद्यालय में पढ़ने वाले किसी भी विद्यार्थी को कोई दिक्कत न हो। यह आपकी जिम्मेदारी है। आप अपनी जिम्मेदारियों से नहीं भाग सकती हैं।

इस पर प्रिंसिपल ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि इन सभी समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने क्लासरूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक चीज को बहुत ही ध्यान से देखा। उन्होंने बैंच से लेकर ब्लैकबोर्ड तक का निरीक्षण किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News

CM सैनी ने विधानसभा में किया ऐलान, वक्फ बोर्ड की कब्जे वाली जमीनों की होगी जांच.. CM सैनी ने विधानसभा में किया ऐलान, वक्फ बोर्ड की कब्जे वाली जमीनों की होगी जांच..
हरियाणा में वक्फ बोर्ड के कब्जे वाली गांवों की शामलात जमीनों की जांच होगी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा...
CM रेखा दिल्लीवालों का दिल जीतने में सफल, पूरा करेंगी एक और वादा..
मोदी की एक झलक पाने को आतुर…मॉरीशस में PM के लिए उमड़ी भीड़..
गैंगस्टर में जमानत तो जेल से रिहाई का रास्ता होगा साफ, एक साल में दर्ज हुए थे नौ मुकदमे..
Hindoli Assembly Election Results 2023
होली पर बनाएं शुगर-फ्री गुजिया, डायबिटीज मरीज जमकर इसे खाएंगे,
4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, कोई नया टैक्स नहीं,