राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रहाटकर ने ‘सखी महिला स्वच्छता गृह’ महिलाओं को समर्पित किए

By Desk
On
  राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रहाटकर ने ‘सखी महिला स्वच्छता गृह’ महिलाओं को समर्पित किए

बीकानेर । राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर नगर निगम परिसर में आयोजित समारोह के दौरान दो ‘सखी महिला स्वच्छता गृह’ (पिंक बस) महिलाओं को समर्पित किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए उनके प्रति सम्मान और सुरक्षा के भाव एवं कार्य जरूरी है। इसे ध्यान रखते हुए बीकानेर में नगर निगम द्वारा किए गए प्रयास अनुकरणीय है। ‘सखी महिला स्वच्छता गृह’ महिलाओं के आत्मसम्मान की सुरक्षा के साथ उनमें गर्व के भाव पैदा करेगा। बीकानेर में हुआ यह प्रयास प्रदेश और देश के लिए मिसाल के रूप में लिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए सुशीला कंवर राजपुरोहित के प्रयासों और महापौर के रूप में उनके द्वारा किए कार्यों की सराहना की।

अन्य खबरें  फसलों में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की अपील

रहाटकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता की इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाया। आज गांव-गांव में महिलाओं के लिए सुविधाओं को विकास हुआ है। शहरी क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं के लिए ऐसे नवाचारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन पिंक बसों के माध्यम से धातृ महिलाओं को स्तनपान करवाने की सुविधा मिलेगी। वहीं सेनेट्री नेपकिन भी इसके माध्यम से उपलब्ध होगा। उन्होंने महिला आयोग के कार्यों के बारे में बताया।

अन्य खबरें  कोरिडोर व सरोवर परिक्रमा मार्ग की डीपीआर तैयार की जाएगी : दीया कुमारी

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने विचार रखे।

अन्य खबरें  कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने की जेडीए अफसरों के साथ बैठक

सुशीला कंवर राजपुरोहित ने महापौर के तौर पर पांच वर्षों तक किए गए कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने आमजन की भावनाओं और शहर की आवश्यकताओं के मद्देनजर पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करने का प्रयास किया। महिलाओं के लिए पिंक बसें उपलब्ध करवाना उनका सर्वोच्च लक्ष्य था, जिसे हासिल करना अच्छी उपलब्धि है। उन्होंने पार्षदों और निगम के कार्मिकों का आभार जताया और कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान निगम कार्मिकों द्वारा किए गए सेवा कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने पिंक बसों की विशेषताओं के बारे में बताया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News

CM सैनी ने विधानसभा में किया ऐलान, वक्फ बोर्ड की कब्जे वाली जमीनों की होगी जांच.. CM सैनी ने विधानसभा में किया ऐलान, वक्फ बोर्ड की कब्जे वाली जमीनों की होगी जांच..
हरियाणा में वक्फ बोर्ड के कब्जे वाली गांवों की शामलात जमीनों की जांच होगी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा...
CM रेखा दिल्लीवालों का दिल जीतने में सफल, पूरा करेंगी एक और वादा..
मोदी की एक झलक पाने को आतुर…मॉरीशस में PM के लिए उमड़ी भीड़..
गैंगस्टर में जमानत तो जेल से रिहाई का रास्ता होगा साफ, एक साल में दर्ज हुए थे नौ मुकदमे..
Hindoli Assembly Election Results 2023
होली पर बनाएं शुगर-फ्री गुजिया, डायबिटीज मरीज जमकर इसे खाएंगे,
4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, कोई नया टैक्स नहीं,