जल शक्ति मंत्री ने पंचानन चौराहे पर किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण

जालौन । उप्र सरकार में जल संसाधन और बाढ़ नियंत्रण मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को देर शाम नगर के पंचानन चौराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा, आजाद भारत के राजनैतिक परिदृश्य में सरदार पटेल कभी समस्या नहीं बने बल्कि वह हर समस्या का समाधान थे। सही मायनों में अगर देखा जाए तो वह नेता नहीं ऋषि थे, जिन्होंने अखंड भारत सपना देखा और उसे पूरा किया। उन्होंने मोदी और योगी की शान में जमकर कसीदे काढ़े। मंच से विधायक मूलचंद्र की तारीफ की।
नगरपालिका द्वारा पंचानन चौराहे का सुंदरीकरण करा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित कराई थी।
शनिवार को पूर्व आईएएस विजय सिंह निरंजन की अध्यक्षता एवं सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के मुख्य आतिथ्य और माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में संजोए गए कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
जितेंद्र सिंह निरंजन आशू के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं के अलावा पालिका सभासदों और सेवानिवृत्त पटेल समाज के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। मंचस्थ अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन प्रदीप धनौरा ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि उरई विजय चौधरी, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, ब्लॉक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन, रानी देवी कोंच, संजीव उपाध्याय, मनोज राजपूत आदि लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व जलशक्ति मंत्री का मारकंडेयश्वर तिराहे के अलावा करीब दर्जन भर स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List