माफियाओं के कब्जे में रही है समाजवादी पार्टी — ब्रजेश पाठक

लखनऊ । सम्भल में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल को जाने से रोके जाने के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि माफियाओं एवं गुंडों के कब्जे में समाजवादी पार्टी रही है। इसके गठन के वक्त से गुंडों को शरण मिलती रही है।
पमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सम्भल मामले में अभी कुछ कहना ठीक नहीं है क्योकिं जामा मस्जिद की घटना की न्यायिक जांच चल रही है। उच्च स्तरीय जांच के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। सम्भल में हुई हिंसा को लेकर जो कोई भी दोषी सामने आयेगा, उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने दो टूक कहा कि सम्भल मामले में जांच रिर्पोट का इंतजार करना चाहिए। समाजवादी पार्टी के लोग मामले है या नहीं, इसके बारे में यही कहना है कि समाजवादी पार्टी पहले तो अपने कार्यकर्ताओं से पत्थरबाजी करवाते है। इसके बाद बिगड़े माहौल में वहां राजनीतिक पर्यटन करने जाते है। उत्तर प्रदेश में अब ये सब होने नहीं दिया जायेगा।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन को दिया जन्मदिन की बधाई
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संगठन कर्ता के रूप में धर्मपाल जी हमारे लोगों के साथ में रहते है। उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List