असनावर में 69 वी जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को राज . उच्च मा.वि. असनावर में 69 वी ज़िला स्तरीय माध्यमिक/उच्च मा. खेल कूद प्रतियोगिता शिक्षा विभागराजस्थान के शुरुवात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोविन्द रानीपुरिया रहे कार्यक्रम में मां सरस्वती पूजा अर्चना कर की गई कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गोविन्द रानीपुरिया का शाला परिवार द्वारा फूल माला एवं साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि हमारे असनावर विद्यालय को इस शिक्षा स्तरीय प्रतियोगिता करने का सौभाग्य मिला है खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बालक बालिकाओं को खेल के माध्यम से प्रतिभाओं को निखारना जा सके साथ ही मुझे आस्था है कि खेल के साथ ही शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके इस मौके पर प्रधान भावना झाला हरि पाटीदार जिला परिषद प्रतिनिधि बजरंग लाल भील जानकी लाल पाटीदार पूर्व मंडल अध्यक्ष कर्मवीर बना मोहन लाल लोधा रामस्वरूप पाटीदार रमेश लोधा मोना प्रजापति पार्षद जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश सोनी हंसराज मीणा रतनलाल भील प्रचार्या गायत्री बाई आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

abhay