पिरगल के निधन पर संवेदना व्यक्त करने बेंगलूरु पहुंचे अशोक गहलोत

बेंगलूरु/जयपुर। बेंगलूरु के सुविख्यात समाजसेवी उद्योगपति हंसराज पुखराज पिरगल के गत दिनों निधन पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को विशेष रुप से बेंगलूरु पहुंचे।

उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस शोक की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को सम्बल प्रदान किया
इस अवसर पर उन्होंने पिरगल परिवार के कुशलराज पिरगल, प्रकाशचंद पिरगल, निर्मलकुमार पिरगल, प्रीतेश पिरगल आदि के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की। गहलोत ने बताया कि पिरगल परिवार, विशेषकर कुशलराज पिरगल से उनके पारिवारिक संबंध लगभग 45 वर्षों से चले आ रहे हैं।
पिरगल परिवार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के इस आत्मीय सहयोग एवं स्नेहपूर्ण उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

abhay