भारत वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स का वैभवपूर्ण लॉन्च

भारत की अद्भुत प्रतिभाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों और अद्वितीय रिकॉर्ड्स को वैश्विक मंच पर सर्वोच्च पहचान दिलाने का उद्देश्य

शनिवार को उत्साह और अनुशासनपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक अवसर पर संस्था ने परम श्रद्धेय श्री परम पूज्य देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज के द्वारा इस अवॉर्ड को लॉन्च किया गया, जिन्होंने अपनी पावन उपस्थिति से पूरे कार्यक्रम को दिव्य और ऊर्जा से भर दिया।

महाराज ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत से ओत प्रोत सनातन के लिए कार्य करने वाले को भी ये अवॉर्ड प्राथमिकता से दिया जाए और देशभर से उभरने वाली नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के इस प्रयास की हृदयपूर्वक सराहना की। उन्होंने कहा कि जब हमारे देश से शुरू किए गए इस नये रिकॉर्ड में भारतवासियों को अपने आयाम दर्ज कराने सीधी प्रक्रिया अपनानी होगी
“भारत सदा से ज्ञान, प्रतिभा और संस्कारों का केंद्र रहा है। विश्व में भारत का परचम उसकी योग्य संतानों की उपलब्धियों से ही ऊँचा होता है।

इस अवसर पर भारत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संस्थापक एवं चेयरमैन मनोज पांडेय ने अपनी बात रखते हुए कहा—
“यह प्लेटफ़ॉर्म सिर्फ रिकॉर्ड दर्ज करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की असाधारण क्षमताओं को विश्व के सामने सम्मानपूर्वक पेश करने का माध्यम बनेगा। हमारा उद्देश्य उन लोगों तक पहुँचना है, जिनके प्रयास समाज और देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, परंतु जिनकी पहचान अभी तक बड़े स्तर पर नहीं हो पाई है।”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सर्वश्रेष्ठ माथुर ने बताया—
“भारत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स देश के हर वर्ग, हर आयु, हर क्षेत्र की प्रतिभा को सम्मानित करने का संकल्प लेकर आया है। हमारा लक्ष्य देशभर में एक ऐसी सकारात्मक लहर पैदा करना है, जो लोगों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास दिलाए और उन्हें वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करे। यह मंच सिर्फ रिकॉर्ड का संकलन नहीं, बल्कि भारत की उपलब्धियों का उत्सव है।”

कार्यक्रम में संस्था की मुख्य टीम भी सक्रिय भूमिका में उपस्थित रही, जिनमें शामिल हैं—
कृष्णदीप सिंगल -हेड ऑफ़ ऑपरेशंस (राजस्थान)
जिन्होंने राजस्थान क्षेत्र में संचालन की भविष्य की योजनाओं व विस्तार पर प्रकाश डाला।
मधुकर पारीक-चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर
जिन्होंने संगठन के संचालन मॉडल, प्रक्रियाओं और आने वाली गतिविधियों का विस्तृत विवरण साझा किया।
एडवोकेट राहुल शर्मा-लीगल एडवाइज़र, जिन्होंने संस्था की विधिक संरचना, पारदर्शिता और रिकॉर्ड सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी दी।
दीपेश सिंगल-फाइनेंस एडवाइजर, जिन्होंने वित्तीय संरचना, भविष्य की आर्थिक योजनाओं और संस्था के सतत विकास मॉडल पर दिशा-निर्देश प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षा जगत से जुड़े लोग, अनेक प्रतिष्ठित अतिथि, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संस्था की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की और इसे भारत की प्रतिभाओं को नया आयाम देने वाली ऐतिहासिक शुरुआत बताया। जिसमें अखिलेश अत्री, पंकज ओझा,पवन गोयल,सिद्धर्थ सैनी ,मनोज मोरारका, नरेंद्र हर्ष, सुशील शर्मा पीरनगर,घनश्याम गुप्ता,राजवीर गुर्जर उपस्थित रहे।

भविष्य की योजनाएँ

संस्था ने घोषणा की कि आने वाले समय में देशभर में टैलेंट हंट अभियान, सम्मान समारोह, विशेष श्रेणी पुरस्कार, कौशल विकास कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जिससे भारत की प्रतिभाएँ विश्व के हर मंच पर अपनी पहचान मजबूती से बना सकें।

भारत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इस शुभारंभ के साथ भारत की नई प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया है।

abhay