थाली सजाओ सहित अन्य प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
अनुज जैन / मनोहर थाना
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन मनोहरथाना शाखा द्वारा दो दिवसीय गरबे का आयोजन किया गया! शाखा अध्यक्ष निधि चौरसिया ने बताया कि, कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों द्वारा दुर्गा पूजन से की गई इसके बाद जहान्वी मालपानी द्वारा गणेश स्तुति की गयी! गरबा के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया! महिलाओं की पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रभा बाघला ने प्रथम स्थान एवं नेहा सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया!
बच्चों की एकल नृत्य प्रतियोगिता में आर्यिका जैन ने प्रथम, साक्षी सोनी ने द्वितीय एवं आध्या शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया! सभी बच्चों से आध्यात्मिक और संस्कृति से संबंधित प्रश्नोत्तरी की गई है जिसमें बच्चों ने अपने ज्ञान के आधार पर उत्तर दिए! महिलाओं को गरबा गेम रखा गया जिसमें जिसमें स्वाती मालपानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया! इसके बाद दुर्गा स्वरूप छोटी कन्याओं की कन्या पूजन कर कन्याओं को उपहार दिए!गरबे में महिलाओं और बच्चों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया! जिसमें शाखा संरक्षक रीना मालपानी, अध्यक्ष निधि चौरसिया, सचिव रचना पारीक,कोषाध्यक्ष ममता शर्मा , धर्मा अग्रवाल, बंदना सोनी एवं सुनीता चौरसिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।

















