भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया “रंगीलो सावन महोत्सव” का पोस्टर विमोचन

BJP State President Madan Rathore 

released the poster of "Rangil Sawan 
Mahotsav"

……………………..

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से 15 जुलाई 2025 को “रंगीलो सावन महोत्सव” का होगा आयोजन

……………………….

“रंगीलो सावन महोत्सव” में महिला शक्ति, परंपरा और संस्कृति का जीवन संगम देखने को मिलेगा

…………………………

जयपुर, 13 जुलाई 2025 । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने “रंगीलो सावन महोत्सव” कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया।
“रंगीलो सावन महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से 15 जुलाई को अणुविभा केंद्र, गौरव टावर के सामने, मालवीय नगर में आयोजित किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री जयश्री गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा विशिष्ठ अतिथियों में राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी रहेंगे ।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री जयश्री गर्ग ने बताया एक दिवसीय “रंगीलो सावन महोत्सव” कार्यक्रम में महिला शक्ति परंपरा और संस्कृति का जीवन संगम देखने को मिलेगा। पारंपरिक झूले, मेहंदी, लहरिया साड़ी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा । साथ ही महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ने और सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा। तीज जैसे उत्सवों के माध्यम से हम अपनी परंपराओं को सहेजने का प्रयास कर रहे हैं।

 

abhay