अवैध वसूली के आरोप में रजत पथ मानसरोवर स्थित कैफे अरवन थडी संचालक सहित 03 पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

राजर्षि राज, आईपीएस, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), जयपुर ने बताया कि ” पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर दक्षिण पर दिनांक 31.12.2025 को परिवादी ने दर्ज करवाया कि मैं और मेरा दोस्त योगेश पटेल भारत माता सर्किल वाले रोड पर थार गाडी में घूम रहे थे। जहा पर पुलिसकर्मी ने रूकवाया तथा बोला कि उल्टा सीधे काम करते हो और मुझे नौकरी से बर्खास्त करवाने की धमकी देने लगे। इस दौरान में डर गया और वो मेरे से पैसे की डिमांड करने लगे मेरे साथ जो दोस्त था उसको पता था कि मेरे पास कोई PG प्लाट खरीदने के पैसे रखे हुये थे। वह उनसे मिला हुआ था। जिन्होने डरा धमकाकर मेरे दोस्त (योगेश) को भेज होस्टल से छोटे भाई सुनिल पैसे मंगवाये तथा पैसो को लेकर स्वर्ण गार्डन के सामने आया जहा मुझे पुलिस वाले एक सफेद गाडी में लेके बैठे हुये थे और उसके वहा आने बाद 2 पुलिस वाले उसकी गाडी में चले और उसे कही दुर ले गए। फिर करीब 20 मीनट बाद दोनों पुलिस वाले आकर मुझे बोला कि तेरे दोस्त ने हमे कुछ भी नहीं दिया और मुझे स्वर्ण पथ साईड घुमा कर वापिस मेट्रो स्टेशन के पास ला के खडे हो गए और बोले कि हमारी तेरे दोस्त योगेश से बात हो गई हमे पैसे मिल गए और मुझे ऑटो में बैठा कर छोड दिया। आदि पर प्रकरण संख्या 1035 / 2025 धारा 308 (2), 61 (2) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।

दौराने अनुसंधान सामने आया कि परिवादी तथा परिवादी के दोस्त योगेश गुर्जर के मध्य पैसों का लेन देन का विवाद था। योगेश गुर्जर को परिवादी गोपाल सिंह गुर्जर के साथ रहने के कारण उसे मालूम था कि कही से परिवादी के पास पैसे आये हुये है, जो उसके पीजी होस्टल में रखे हुये है। जिस पर परिवादी के दोस्त योगेश गुर्जर ने रजत पथ मानसरोवर स्थित कैफे के संचालक अपने चचेरे भाई पवन कुमार गुर्जर के परिचित पुलिसकर्मी के जरिये योजना बनाई। योजना अनुसार स्वयं परिवादी का दोस्त योगेश गुर्जर ही परिवादी को अपनी थार में बैठाकर लाया। नाटकीय घटनाक्रम देते हुये परिवादी को मौके पर छोडकर परिवादी के पीजी से पैसे लेकर फरार हो गया।

उक्त आपराधिक कृत्य में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता प्रथम दृष्ट्यता सामने आने पर कैफे संचालक सहित तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

नाम पता गिरफ्तार शूदा मुल्जिम :-

1. पवन कुमार गुर्जर पुत्र श्री चरण सिह जाति गुर्जर उम्र 36 साल निवासी गांव नगला झारकई थाना नदबई जिला भरतपुर हाल डी-14, ओ पी ज्वेलर्स के सामने, 80 फीट रोड थाना महेश नगर जयपुर हाल पीजी अरवन कैफे, रजत पथ मानसरोवर जयपुर (मुख्य आरोपी)।

2. बाबूलाल मीणा पुत्र श्री भागीरथ मल जाति मीणा उम्र 40 साल निवासी मु०पो० श्यामपुरा थाना चन्दवाजी जिला जयपुर हाल कानि० नम्बर 7681 पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर दक्षिण।

3. केलाश चन्द पुत्र श्री सीताराम जाति बलाई उम्र 37 साल निवासी ढाणी जालापाली ग्राम मुण्डरू थाना श्रीमाधोपुर जिला सीकर हाल कानि० नम्बर 10173 पुलिस थाना नारायण विहार, जयपुर दक्षिण ।

4. अनिल कुमार रागेरा पुत्र श्री मक्खन लाल जाति मेधवाल उम्र 38 साल निवासी कुम्हारों का मोहल्ला, तहसील बानूसर जिला अलवर हाल कानि० नम्बर 9083, पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर दक्षिण।

abhay