चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का विरोध जाम लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

अनुज जैन /मनोहर थाना

जावर थाना क्षेत्र के ग्राम समरोल में ग्रामीणों ने चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर हरनावदा से मनोहर थाना जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटेगा तब तक जाम जारी रहेगा
ग्रामीणों ने बताया कि इस मुद्दे पर प्रशासन को पहले भी ज्ञापन सौंपा था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से यह कदम उठाए गया
पुलिस उप अधीक्षक वह मनोहर थाना sdm राम कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया
ग्रामीणों ने कहा कि अगर 16 सितंबर मंगलवार तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वापस मजबूरन ग्रामीणों द्वारा जाम लगाया जाएगा और प्रदर्शन किया जाएगा
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जे को हटाया जाए और चारागाह भूमि को मूल स्वरूप में बहाल किया जाए
जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई ।

abhay