Deputy Chief Minister Diya Kumari paid
tribute to Maharaja Man Singh I on
his death anniversary!
पुष्पांजलि और संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जयपुर। आमेर के पूर्व नरेश राजा मानसिंह प्रथम की पुण्यतिथि के अवसर पर सिटी पैलेस में पुष्पांजलि और संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद राजा मान सिंह प्रथम के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ता, संस्कृत कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, सुभाष चंद्र शर्मा ने राजा मान सिंह की ओर से हिंदू मंदिरों के निर्माण और सर्व समाज को बढ़ावा देने के योगदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि मान सिंह ने भारत में स्वतंत्र सेना की स्थापना की और साधु-संतों के प्रति भी उनकी गहरी आस्था थी। वहीं, वक्ता दौलत सिंह ने आमेर महल की स्थापत्य कला पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही, उन्होंने जयपुर के पंचरंगे झंडे के इतिहास पर भी रोशनी डाली। कार्यक्रम में करणी सेना के नेता महिपाल सिंह मकराना व देवेंद्र भगत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
*’डिवाइनिटी सेंटर्स ऑफ जयपुर’ का विमोचन*
इससे पूर्व, उप मुख्यमंत्री ने महाराजा सवाई मान सिंह (एमएसएमएस) द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट के सहयोग से कल्याण सिंह शेखावत द्वारा लिखित पुस्तक ‘डिवाइनिटी सेंटर्स ऑफ जयपुर’ का विमोचन भी किया। यह पुस्तक गुलाबी शहर जयपुर के प्रमुख मंदिरों के इतिहास और धार्मिक महत्व पर केंद्रित है। कार्यक्रम का संचालन सिटी पैलेस के कला एवं संस्कृति, ओएसडी, रामू रामदेव द्वारा किया गया।

















