चमकता राजस्थान
अणतपुरा॥ जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), गोनेर, जयपुर के IFIC एवं P M प्रभाग द्वारा वर्ष पर्यंत चलने वाले शोध कार्यक्रम तथा डाइट की समस्त गतिविधियों की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्र की बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमे DCC, LAC, DDMC, DAG तथा डाइट वार्षिक पंचांग 2025-26 का आमुखीकरण पर चर्चा व विमर्श की गई बैठक की अध्यक्षता डाइट प्राचार्य सुरेश अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर मंजू शर्मा, विशिष्ट अतिथि एडीपीसी दीपक शुक्ला , जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय जयपुर सुनील कुमार सिंघल व सीबीईओ एवं जयपुर जिले के 26 ब्लाकों के CBEO साहिबान व ADEO बवीता राजावत उपस्थित थे रहे। सभी ने अपनी प्रेरणा प्रेरणादायक उद्बोधन से सभी को लाभान्वित किया। P &M प्रभागाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने प्रभाग से संबंधित सभी बैठकों की विस्तृत जानकारी दी।आईएफआईसी प्रभागाध्यक्ष डॉ.मंजु सिंह द्वारा सत्र 2025-26 में संचालित होने वाले समस्त शोध कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसमें शोध का उद्देश्य, प्रस्तावना, शोध की विधि तथा शोध समीक्षा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रभाग अध्यक्षों ने अपने प्रभाग से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा बताई। डाइट के उप्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्रा डाइट गोनेर के प्रधानाचार्य श्री सुरेश अग्रवाल नेमीचंद पालीवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

















