प्रदेशवासियों की समृद्धि हेतु प्रार्थना
⸻
जोधपुर।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज जोधपुर के जूना खेड़ापति मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने भक्तों से बातचीत भी की।
इस अवसर पर शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ तथा भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका सम्मान किया। दिया कुमारी ने विधायक राठौड़ और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए मान-सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

















