*ग्रामीण बेटियों की उड़ान: 25 लाख की छात्रवृत्ति और 8 स्कॉलर्स अवार्ड से सम्मान*
*रूमा देवी फाउंडेशन और गढ़वाल फैमिली फाउंडेशन की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम*
*रूमा देवी की पहल, शिक्षा-खेल के लिए 3 करोड़ की सौगात*
*हर गांव से निकले एक ‘रूमा देवी’- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी*
*——————*
*जयपुर, 12 अगस्त 2025*
रूमा देवी फाउंडेशन और गढ़वाल फैमिली फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को कांस्टीट्यूशन क्लब, जयपुर में *”रूमा देवी सुगनी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति 2025″* के कार्यक्रम के द्वितीय चरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी शामिल हुईं।
इस अवसर पर कुल 25 लाख रुपये की छात्रवृत्ति जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रदान की गई। साथ ही, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने वाली ग्रामीण पृष्ठभूमि की 8 बेटियों को 1-1 लाख रुपये के स्कॉलर्स अवार्ड देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
*डॉ. रूमा देवी बनीं प्रेरणा का स्रोत*
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि—कार्यक्रम की पहलकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रूमा देवी, जिन्होंने पारिवारिक परिस्थितियों के कारण आठवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी थी, आज ग्रामीण भारत की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्तंभ हैं।
उन्होंने कहा— *“हर गांव और जिले से एक रूमा देवी निकलनी चाहिए। हुनर, हैंडीक्राफ्ट और शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार उनके फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करेगी।”*
*शिक्षा और खेल के लिए 3 करोड़ समर्पित*
इस वर्ष के आयोजन के साथ शिक्षा के लिए 1 करोड़ और खेल को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ रुपये सहित कुल 3 करोड़ रुपये की राशि समर्पित होगी।
*विभाजन विभीषण स्मृति दिवस पर भी उपमुख्यमंत्री ने रखे विचार*
दिया कुमारी ने विभाजन विभीषण स्मृति दिवस का उल्लेख करते हुए कहा— *“देश को आजादी आसानी से नहीं मिली, लेकिन आज हम एक मजबूत और स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सामने आने वाली चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहे हैं।”*
*कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि*
इस अवसर पर प्रेम चंद बैरवा (उप-मुख्यमंत्री), मंत्री अविनाश गहलोत, के के विश्नोई, विधायक आदुराम मेघवाल, महापौर श्रीमति सौम्या गुर्जर,के.के. पाठक (ACS ग्रामीण विकास विभाग),
श्रीमती अंजू जे (IAS), ललित के. पवार (पूर्व IAS), श्याम सिंह (संपादक,पाथेय कण), श्रीमती रूमा देवी (डायरेक्टर, रूमा देवी फाउंडेशन), श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती शारदा देवी(गढ़वाल परिवार) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

















