​उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजसमंद में श्री चारभुजा नाथ के दर्शन किए, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली

राजसमंद: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को राजसमंद स्थित सुप्रसिद्ध श्री चारभुजा नाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की।

​मंदिर में दर्शन के बाद, उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज भगवान श्री चारभुजा नाथ जी के दिव्य दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।” उन्होंने आगे कहा कि भगवान चारभुजा नाथ का आशीर्वाद हम सब पर हमेशा बना रहे।

abhay