नाथद्वारा, राजस्थान – राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नाथद्वारा में नवनिर्मित ‘म्यूजियम ऑफ ग्रेस’ (पर्यटक व्याख्या सह सांस्कृतिक केंद्र) का दौरा किया।
यह भव्य म्यूजियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ‘स्वदेश दर्शन में कृष्णा सर्किट’ योजना के तहत बनाया गया है।
उप मुख्यमंत्री ने म्यूजियम के निर्माण और उसकी प्रस्तुति की सराहना की, जो श्रीनाथजी की दिव्य लीलाओं, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक तथ्यों को अत्यंत आकर्षक और सुंदर तरीके से दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय न केवल श्रीनाथजी से जुड़ी पौराणिक घटनाओं, शिल्पकला, चित्रकला और ऐतिहासिक दस्तावेजों को सहेजता है, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव का केंद्र भी बन रहा है।
दिया कुमारी ने इस पहल को “हमारी गौरवशाली परंपरा को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम” बताया और कहा कि यह नाथद्वारा को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक समृद्ध बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने इस प्रयास के लिए भारत सरकार और संस्कृति मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।
यह म्यूजियम आधुनिक तकनीक और पारंपरिक कला का अद्भुत संगम है, जो आगंतुकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है।

















