जयपुर, 29 अगस्त। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को मुहामी स्थित बाबा फार्म हाउस पहुंचकर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश रावत के पूज्य पिताश्री स्व. सूरज सिंह रावत के निधन पर आयोजित शोक सभा में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सुरेश रावत सहित शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें।

















