राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने का प्रयास-दिया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप एवं ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट की प्रगति को लेकर आयोजित बैठक में सहभागिता की। बैठक में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान की गौरवशाली विरासत और जनजातीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में यह परियोजनाएं एक महत्वपूर्ण कदम है।

राज्य सरकार का यह प्रयास निश्चित ही राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।

 

abhay