जयपुर, 17 सितम्बर:
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को जवाहर कला केन्द्र (JKK) में आयोजित सांस्कृतिक सृजन पखवाड़े में भाग लिया। यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है, जिसे राज्य के कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग द्वारा JKK एवं राजस्थान ललित कला अकादमी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से लेकर अब तक के राजनीतिक जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री जी का जीवन प्रेरणादायक है और आज पूरा देश उनके जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है।”
उन्होंने भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भारत की सांस्कृतिक विरासत विश्व को आकर्षित कर रही है। यहां कुछ किलोमीटर के अंतराल पर ही भाषा, परिधान, भोजन और कला की शैली बदल जाती है — यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है ।

















