नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने मुरलीपुरा जोन का किया औचक निरीक्षण

आमजन द्वारा की गई शिकायतों का तत्काल हो निस्तारण
जयपुर, 12 अगस्त। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी ने मुरलीपुरा जोन के वार्ड नं. 18 और 20, 25 का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयुक्त ने वहाँ के नागरिकों से स्वच्छता को लेकर संवाद किया फीडबैक लिया एवं अवैध दुकानों पर अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए व अवैध बैनर व पोस्टरों को हटवाये तथा सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती की कार्यवाही की गई।
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों पर डस्टबिन नहीं पाए गए, उन पर चालानी कार्रवाई के निर्देश दिये और चेतावनी दी जाये कि डस्टबिन न रखने, अवैध अतिक्रमण करने या सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, दुकान के बाहर दो डस्टबिन रखने और आसपास की सफाई अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए जागरूक किया गया। आयुक्त ने आमजन द्वारा की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये साथ ही अधिशाषी अभियन्ता को नालों पर फेरो कवर लगाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मुरलीपुरा जोन उपायुक्त, OIC, सीएसआई एवं एसआई सहित आमजन उपस्थित रहे।

abhay