पूर्व आईएएस राजेश्वर सिंह ने पंचायत समिति पुनर्गठन पर दिए अपने सुझाव !

Former IAS Rajeshwar Singh gave his suggestions on Panchayat Samiti reorganization!

पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी व राजस्व मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने राजस्थान में पंचायत समिति के पुनर्गठन पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि “राजस्थान में ग्राम पंचायत और पंचायत समिति पुनर्गठन की सम्पूर्ण प्रक्रिया निरर्थक, अनावश्यक तथा समय, श्रम एवं संसाधन की बर्बादी है।क़ायदे में अन्य राज्यों की तरह प्रत्येक पटवार मंडल में ग्राम पंचायत और प्रत्येक तहसील में पंचायत समिति होनी चाहिए।प्रत्येक राजस्व जिला में जिला परिषद की व्यवस्था पहले से ही लागू है ।राजस्व और विकास इकाइयों के समक्षेत्रीय होने तथा अन्य विभागों के कार्यालय भी इस स्तर पर संचालित होने से प्रशासनिक समन्वय स्थापित होगा तथा जनसमस्या समाधान तीव्रता से हो सकेगा।राज्य सरकार को यदि जनता की मांग के आधार पर कभी भी नई पंचायत या नई पंचायत समिति बनाने की जरूरत महसूस हो तो संबंधित पटवार मंडल या तहसील को विभाजित कर आसानी से यह कार्य किया जा सकता है । चूँकि सरपंच, प्रधान, प्रमुख आदि के लिए एससी, एसटी, ओबीसी, जनरल, पुरुष, महिला आदि का अलग अलग व परिवर्तनीय आरक्षण है तो किसी भी पंचायती राज संस्था में किसी जाति विशेष का सर्वदा के लिए प्रभुत्व सर्वथा असंभव है। केवल सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र का निश्चित समयांतराल पर परिसीमन होना चाहिए।”

abhay