हुआ गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन
जयपुर।
श्री गणेश मंदिर प्रन्यास, झोटवाड़ा तारा नगर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर इस वर्ष अद्वितीय और भव्य आयोजन हुआ,मंदिर परिसर में 11,000 किलो लड्डू का भोग लगाया गया तथा गणेश जी के सिंझारे परंपरा के अंतर्गत 251 किलो मेहंदी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर निकाली गई सनातन-भव्य वाहन यात्रा ने क्षेत्रभर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया,रात्रि में आयोजित विशाल भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और संगीत का आनंद लिया,कार्यक्रम में राजनैतिक एवं प्रशासनिक अतिथि गण भी सम्मिलित हुए और भगवान गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समिति प्रवक्ता नीलु शर्मा जांगिड़ ने बताया कि मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष श्री शंकर सिंह जी,सचिव विनोद जी एवं युवा टीम से किशोर सिंह के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएँ पूरी तरह से सुचारू रूप से संपन्न हुईं। सभी समिति सदस्यों एवं युवा टीम ने मिलकर दर्शनार्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को सहज और सुरक्षित वातावरण में दर्शन का अवसर मिल सके।
गणेश चतुर्थी पर मंदिर में दर्शन करने वालों की संख्या अत्यधिक रही,अब तक के अनुमान के अनुसार लगभग पाँच लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

















