नकबजनों की शातिर नशेङी गैंग के कब्जे से दो एयरकंडीशन आउटर कंप्रेशर युनिट, एक वाल एयरकंडीशन, दो वाल पंखे तथा एक कंप्यूटर मय सीपीयू किया बरामद

गैंगकॉपर (ताम्बा), एयरकंडीशन एवं एयरकंडीशन वायर है, गैंग की पसंद, सूने/निर्माणाधीन मकानों, दुकानों एवं रात्रि के समय बंद रहने वाले ऑफिसों को बनाते थे टार्गेट

नशे की लत ने पहुंचाया अपराध के दल – दल में, नशे के लिए कुछ भी करेंगे अपराध

पहले करते थे टार्गेटेड स्थान की रैकी और फिर शटर/गेट तोङ कर देते थे वारदात को अंजाम

आरोपीगणों के विरुद्ध दर्ज हैं लूट, नकबजनी, जेब – तराशी के दर्जनों प्रकरण

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा R.P.S. ने बताया कि जयपुर शहर में बढती हुई चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं तथा नशेडियों/अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु, महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा समय समय जारी किये जा रहे निर्देशों की पालना में जिले के समस्त थानाधिकारियों को थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी सुपरविजन के साथ गस्त करने हेतु निर्देशित किया हुआ था।

दिनांक 20.08.2025 को सत्यनारायण शर्मा प्रोपराईटर अरावली सफारी एण्ड ट्युर्स ने पुलिस थाना विधायकपुरी पर दर्ज करवाया कि दिनांक 20.08.2025 को जब वो अपने ऑफिस आये तब उनके ऑफिस का साईड शटर टूटा हुआ था जिसमें से ए0सी0 के तो आउटडोर युनिट कम्प्रेशर, एक वॉल ए0सी0, दीवार पर लगे दो पंखे, कंप्यूटर इत्यादि सामान चोरी हो गये। आदि पर अभियोग संख्या 179/2025 धारा 305(A), 331(2) BNS के तहत पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उक्त वारदात का पटाक्षेप करने हेतु ललित किशोर शर्मा R.P.S. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण के नेतृत्व में बालाराम R.P.S. सहायक पुलिस आयुक्त अशोक नगर जयपुर दक्षिण के निकट सुपरविजन में बनवारीलाल पु०नि० थानाधिकारी विधायकपुरी के नेतृत्व में सुरेन्द्र कुमार एएसआई, बाबुलाल हैड कानि0 1050, राजेश कानि0 9859, मुकेश कुमार कानि0 9938, अनुज कुमार कानि0 12831, मुकेश कुमार कानि0 10257, राजेन्द्र कुमार कानि0 10436 की विशेष टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा टास्क को सर्वोच्च प्राथमिकता से लेते हुए थाना हाजा सहित जयपुर शहर के करीब 15 चालानशुदा पूर्व अपराधियों को चिन्हित कर पूछताछ की गई एवं घटनास्थल एवं आस पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक कर डेटा कलेक्ट किया एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किये गये करीब 15 अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा लगातार राउंड पर रह कर विश्वस्त आसूचना तंत्र तैयार किया।

उक्त गठित टीम के सदस्य अनुज कुमार कानि0 12831 द्वारा किये गये विशेष प्रयासों एवं मुखबिर के माध्यम से उसे प्राप्त हुई आसूचना के आधार पर आसूचना के आउटपुट एवं इनपुट का विश्लेषण कर पूरी प्लानिंग के तहत टीम द्वारा दिनांक 21.08.2025 को शास्त्री नगर जयपुर के नूरानी मस्जिद ईलाके में दबिश दी गई। उक्त दबिश में पांच आरोपीगणोः- अल्ताब हुसैन, अंजार उर्फ पेटवा, मोहसीन, मुमताज अली एवं समीर को दबोचने में सफलता हासिल की जो सभी के सभी अव्वल दर्जे की एक नशेडी गैंग निकले।

तरीका वारदातः-

अभियोग में गिरफ्तार किये गये उक्त नशेङी गैंग अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए ऐसे सूने मकानों/दुकानों जिनमें एयरकंडीशन लगा हो अथवा ऐसे ऑफिस जो रात्रि के समय बंद रहते हैं, के आस पास घूम कर उनकी रैकी करते हैं और फिर कन्फर्म होने के बाद एक राय होकर रात्रि के समय में शटर/गेट तोङ कर एयरकंडीशन, एयरकंडीशन वायर, कॉपर वायर व अन्य सामान यथा कंप्यूटर, पंखे इत्यादि चोरी कर ले जाते हैं। इसके अलावा निर्माणाधीन मकानों से भी लोहे की प्लेटों व अन्य सामानों की चोरी करते हैं तथा जेब तराशी व मोबाईल चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं।

विशेष भूमिकाः- उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में अनुज कुमार कानि0 12831 की विशेष भूमिका रही।

मुल्जिमान के कब्जे से बरामद सामान की सूचीः- दो एयरकंडीशन आउटर कंप्रेशर युनिट, एक वाल

एयरकंडीशन, दो वाल पंखे तथा एक कंप्यूटर मय सीपीयू

नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमानः-

01. अल्ताब हुसैन पुत्र हशीरूदीन जाति मुसलमान उम्र 36 साल निवासी गांव धर्मपुर पुलिस थाना आबदपुर जिला कटीहार बिहार हाल किरायेदार नुरानी मस्जिद के पास इरफान का मकान नाहरी का नाका शास्त्री नगर जयपुर उतर,

02. अंजार उर्फ पेटवा पुत्र लतीफ उल रहमान जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी गांव काजीतोला पुरिया पुलिस थाना अबदपुर जिला कटीहार बिहार हाल नुरानी मस्जिद के पास गली में नाहरी का नाका शास्त्री नगर जयपुर उतर

03. मोहसीन पुत्र स्व. खादीमूल जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी गांव सोनापुर पुलिस थाना अबदपुर जिला कटीहार बिहार हाल खानाबदोश नुरानी मस्जिद के बाहर नाहरी का नाका शास्त्री नगर जयपुर उतर

04. मुमताज अली पुत्र हशीरूदीन जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी सिवाड़ धर्मपुर पुलिस थाना अबदपुर जिला कटिहार बिहार हाल नुरानी मस्जिद की गली नाहरी का नाका पुलिस थाना शास्त्री नगर जयपुर उतर

05. समीर पुत्र अब्दुल करीम जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी कच्ची बस्ती बुरान कॉलोनी सडवा मोड़ दिल्ली बाईपास पुलिस थाना जयसिंह पुरा खोर जयपुर उत्तर

उक्त सभी मुल्जिमान नशेङी हैं तथा शातिर नकबजन हैं जिनसे नकबजनी/चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। अतः उक्त मुल्जिमान किसी अन्य थाना में वांछित हो तो थाना विधायकपुरी पर संपर्क करें।

abhay