अनुज जैन / मनोहर थाना
मनोहर थाना के तहसीलदार माधोलाल बैरवा ने आज क्षेत्र की तीन गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम टोडरा, श्री गोपाल गोशाला घड़ावली और ग्राम कामखेड़ा की गोशालाओं का दौरा किया।
तहसीलदार ने गोशालाओं में गौवंश की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चारा और पानी की उपलब्धता की जांच की। साथ ही स्वच्छता व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद तहसीलदार ने गोशाला संचालकों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बैरवा ने कहा कि गौवंश की देखभाल सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में शासन-प्रशासन और समाज मिलकर प्रयास कर रहे हैं।

















