ग्राम विकास अधिकारी 6,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, दिनांक 27.08.2025 बुधवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए. सी.बी. इकाई बून्दी द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी कन्हैया लाल हाल ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत गुढा देवजी तहसील नैनवां जिला बून्दी को परिवादी से अपने पिताजी श्री जगदीश प्रसाद नागर के नाम जारीशुदा पट्टे का पंजीकरण करवाने की एवज में 6,000 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी बून्दी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी कन्हैया लाल ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत गुढा देवजी तहसील नैनवां जिला बून्दी द्वारा परिवादी से उसके पिताजी के नाम जारीशुदा पट्टे का पंजीकरण करवाने की एवज में 6,000 हजार रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था।

जिस पर ए.सी.बी. कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक श्री आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. बून्दी के अधिकारी हरीश भारती, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय ट्रेप टीम श्री ज्ञानचन्द, उप अधीक्षक पुलिस, श्री इस्माईल अंसारी सहायक उप निरीक्षक, श्री देवेन्द्र सिंह हैड कानि, श्री विक्रम सिंह हाडा कानि एवं श्री मनोज कुमार कानि के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी कन्हैया लाल को परिवादी से अपने पिताजी के नाम जारीशुदा पट्टे का पंजीकरण करवाने की एवज में 6,000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा परिवादी से प्राप्त की गई रिश्वत राशि आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से बरामद की गई।

आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

abhay