अनुज जैन /मनोहर थाना
आज दिनांक 18 सितम्बर 2025 को विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आमेठा में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 का आयोजन राज्य सरकार द्वारा किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोविन्द रानीपुरिया रहे, कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर की गई, कार्यक्रम का सन्बोधन करते हुए गोविन्द रानीपुरिया ने कहा हमारी राज्य सरकार के यशस्वी मुख्यमन्त्री आदरणीय भजनलाल जी शर्मा जनकल्याणकारी एवं लोकहित में चल रही योजनाओं की सही तरीके से क्रियान्वयन किया जा सके जैसे पेंशन, किसान सम्मान निधि, खाद्य सुरक्षा, रास्ता खुलवाना, पट्टा वितरण, कृषि संबन्धी उपकरण का लाभ ले सकेंगे इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल मीना, तहसीलदार पुष्पेन्द्र पांचाल, विकास अधिकारी आदेश कुमार मीना नायब तहसीलदार सम्पतराज वर्मा, जनपद लालचंद लोधा उपस्थित रहे |

















