Greater Municipal Corporation Mayor
Dr. Saumya Gurjar took participation
meeting under tree plantation mega
campaign
जयपुर, 18 जुलाई। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में एक पेड़ मां के नाम, हरियालो राजस्थान महाअभियान के तहत सहभागिता बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त डॉ. गौरव सैनी, उद्यान विकास एवं पर्यावरण समिति अध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड़, अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार, चैयरमेन, पार्षदगण, उपायुक्त उद्यान, सभी विश्वविद्यालयों, एनएसएस, एनजीओ के प्रतिनिधि सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने सर्वप्रथम वटवृक्ष की पूजा अर्चना की। महापौर ने एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत शपथ भी दिलवाई। महापौर ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान, माननीय मुख्यमंत्री जी हरियालो राजस्थान के तहत पूरे राजस्थान में 10 करोड़ पेड़ लगाये जायेगे उसी अभियान का सहभागी बनते हुए नगर निगम ग्रेटर जयपुर में इस वर्ष 10 लाख पेड़ विभिन्न सामाजिक संगठनों को प्रेरित करके लगाया जायेगा जहां पौधारोपण किया जायेगा उसे सुरक्षित करने की जिम्मेदारी भी ली जायेगी।
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर एवं चैयरमेन, पार्षदगणों, विकास समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा नगर निगम मुख्यालय में बरगद, जामुन, शीशम एवं अशोक का पौधारोपण किया साथ ही पौधे भी वितरित किये गये।

















