श्री गुरु गणेश सेवा समिति कर्नाटक की 91वीं अमावस्या महाप्रसादी सम्पन्न,

गौशाला में भेंट की सहयोग राशि

बेंगलूरु। श्री गुरु गणेश सेवा समिति कर्नाटक द्वारा प्रति माह की अमावस्या को की जाने वाली महाप्रसादी अन्नदानम कार्यक्रम की 91वीं कड़ी निर्बाध गति से हजारों लोगों को भोजन कराकर संपन्न हुई। इसी दौरान समिति द्वारा विजयपुरा गौशाला के लिए 51000 की आर्थिक सहयोग राशि भी प्रदान की गई। समिति के चेयरमैन गौतम चंद धारीवाल ने बताया कि शनि अमावस्या पर स्थानीय मैसूर बैंक सर्कल स्थित श्री हनुमानजी के समीप आयोजित महाप्रसादी के लाभार्थी स्वर्गीय श्रीमती चौसरबाई शेषमलजी पोरवाल की स्मृति में शांतिलाल अशोक राकेश निलेश राहुल गजानन पोरवाल (उदयपुर बेंगलूरु मुंबई) वालों के सौजन्य से हुई। इस दौरान अनिल पोकरणा, रतन सिंघवी, मानमल बाफना, मुकेश खांटेड, राजेश कातरेला, मंजूनाथ राव, प्रकाश बाफना, यशवंत सालेचा, नीता सालेचा, श्रुति जैन, आशीष बाफ़ना, अनिल बाफना आदि कार्यकर्ताओं ने सेवा सहयोग में करीब 3500 से अधिक लोगों को प्रसाद कराया। धारीवाल ने बताया कि समिति को समाजसेवी उद्योगपति इंद्रजीत नाहर द्वारा प्राप्त 51000 की राशि विजयपुरा गौशाला के महावीर कोठारी को कार्याध्यक्ष आशीष बाफना द्वारा अपने हाथों से गोवंश की सेवार्थ रक्षार्थ प्रदान की गई। महाप्रसादी के लाभार्थी परिवार एवं सेवाभावी समिति सदस्यों कार्यकर्ताओं आदि सभी का आभार प्रकाश चंद बाफना ने जताया।

abhay