Guru Purnima festival was celebrated
in Government Higher Secondary School,
Barani
संवाददाता : मोहम्मद रफीक
नागौर
नागौर गुरु पुर्णिमा के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। शाला के अध्यापक महेंद्र मुंडेल ने बताया कि प्रार्थना सभा के साथ ही गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत कक्षा नवमी के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों का श्रीफल और मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही नव प्रवेशित बालक बालिकाओं का माला पहनाकर व मंगल तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया । विद्यालय प्रधानाचार्य ऋचा वर्मा ने बालकों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को नियमित विद्यालय आना चाहिए और अपने गुरुजन से सीख लेनी चाहिए कि किस प्रकार वह देश के भावी नागरिक बन सके। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता मोहम्मद यूसुफ पठान, अर्जुनराम डुकिया, बालकिशन भाटी, मानमल सारस्वत, अंकिता शर्मा, रंजना चौधरी, प्रतिभा चौधरी, मनसुख राम बिश्नोई, भागीरथ स्वामी, कोजाराम ताड़ा, कमल राम जांगू मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शाला के प्रतिभाशाली व अनुशासित विद्यार्थी सुरेश गोदारा, प्रतिभा कंवर, विकीना, मोनिका बाना, एकता कंवर, कोमल कंवर, मनीषा भारती, लक्ष्मी, अनुराधा व गौतम सहित अनेक विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।

















