वक्त्ता बोले संघ शताब्दी संकल्प सिद्धि का वर्ष।
लखन ठाकुर की रिपोर्ट
चोली । (लखन ठाकुर)मैं रविवार शाम 4:00 बजे को धर्म संस्कृति और सामाजिक समरसता का भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। स्कूल ग्राउंड में वृंदावन ग्राम चोली में हजारों समाज जनों ने धर्मो रक्षति रक्षित: के जय घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित के साथ किया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त उच्च नीच के भेदभाव को समाप्त कर सशक्त और संगठित राष्ट्र का निर्माण करना था सम्मेलन में जाति-पाति के बंधन को तोड़ कर हर समाज जन को एक जाजम पर बैठाया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राष्ट्रभक्ति का उत्साह छाया आयोजन में संजय मेवाडे द्वारा भगवा झंडा छाई गयो रे महेश्वर तहसील म। एवं गुर्जर मोना , चोली के मंडलियों द्वारा एक तारा भजन प्रस्तुत किया गया। वही पोटली पूरा मां भवानी ग्रुप द्वारा वीर शिवाजी पर नृत्य कर छावा फिल्म पर आकृषित प्रस्तुति दी जिसमें उपस्थित जनसमूह भावुक हो उठा।
सह भोज में बिना भेदभाव सामाजिक समरसता का भाव रखते हुए हजारों जन ने साथ भोजन किया सम्मेलन का सबसे प्रेरक दृश्य सह भोज के दौरान दिखा जिसमें आकर्षण का केंद्र यह रहा कि पूरे देश में कहीं नहीं दिखा होगा। जहां ग्राम चोली की महिलाओं का समर्पण भाव से हर घर से दो पूर्ण रोटी बनाकर भोजन स्थल पर परोसा गया जहां जनसमूह को देसी भोजन दाल चावल कडी रोटी का स्नेह भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के पूर्व भगवा मित्र मंडल एवं चोली मंडल के सम्मिलित ग्राम वासियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में भगवा मित्र मंडल एवं चोली मंडल के ग्राम बर्दिया चोली शालीपुरा बबलाई सिरसिया गुर्जर मोना टांगेप्लांट ककवाड़ा एवम समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ।

















