In the action taken by the team of Greater Municipal Corporation Vigilance Branch, 6 canters of goods were confiscated
जयपुर, 03 जुलाई। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में गुरूवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में प्रताप नगर सेक्टर 3 व 5, हल्दीघाटी मार्ग, एनआरआई सर्किल, भैरव सर्किल, देहलास के बालाजी, मलखेड़ा हाउस के सामने विद्याधर नगर से अस्थाई अतिक्रमण को करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये 6 केन्टर सामान जब्त किया गया।
उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में प्रताप नगर सेक्टर 3 व 5, हल्दीघाटी मार्ग, एनआरआई सर्किल, भैरव सर्किल, देहलास के बालाजी, मलखेड़ा हाउस के सामने विद्याधर नगर से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 6 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा की गई कार्यवाही में 6 केन्टर सामान जब्त

















