जलझूलनी एकादशी पर्व मनाया

मनोहर थाना। मनोहर थाना कस्बे में जलझूलनी एकादशी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया कस्बे के राज मंदिर से भगवान की ढोल यात्रा शुरू हुई यह कस्बे के प्रमुख मार्ग से होते हुए थानेश्वर महादेव पर स्थित परवन नदी के तट पहुंची जगह-जगह यात्रा का स्वागत ग्रामीणों द्वारा किया गया जलझूलनी ने एकादशी के अवसर पर आसपास के क्षेत्र के मंदिरों के विमान भी एकत्रित हुए यहां तेजाजी के मंडलीय भजन कीर्तन का आयोजन किया गया ढोल मेले में ग्रामीणों द्वारा विधि विधान से सभी विमानों की पूजा अर्चना की कार्यक्रम का समापन देर शाम को महा आरती के साथ हुआ

abhay