जैसलमेर, 29 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राठौड़ शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मोहनगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने कर्नल सोनाराम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि कर्नल सोनाराम चौधरी का जीवन राष्ट्र और समाज सेवा को समर्पित रहा है। उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

















