Motorola launched Moto G96 FiveG
बीकानेर। मोटोरोला, मोबाइल टेक्नोलॉजी में दुनियाभर में मशहूर और भारत के अग्रणी एआई स्मार्टफोन ब्रांड, ने आज मोटो जी 96 फाइव जी को लॉन्च किया। यह इस साल का पहला जी सीरीज फोन है और पिछले साल के सबसे लोकप्रिय 20,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन मोटो जी 96 फाइव जी का अगला संस्करण है। इस फोन में 20,000 रुपये से कम कीमत में शानदार फीचर्स दिए गए हैं।
इस लॉन्च के बारे में टीएम. नरसिम्हन, मैनेजिंग डायरेक्टर, मोबाइल बिजनेस ग्रुप इंडिया ने कहा, मोटोरोला का लक्ष्य है आधुनिक टेक्नोलॉजी को और उपयोगी व सभी के लिए सुलभ बनाना। मोटो जी96 फाइव जी के साथ हम प्रीमियम तकनीक को और अधिक लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यह लॉन्च दिखाता है कि हम बेहतरीन फीचर्स को किफायती दामों पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि ज्यादा लोग उन स्मार्ट और हाई-परफॉर्मेंस तकनीकों का फायदा उठा सकें, जो पहले सिर्फ महंगे फ्लैगशिप फोन्स में मिलती थी। यह बेहतर स्मार्टफोन अनुभव को सभी के लिए आसान बनाने की दिशा में हमारा एक कदम है।

















