अनुज जैन /मनोहर थाना
आज दिनांक 16 सितंबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी मंडल मनोहर थाना शहर एवं घडावली की संयुक्त बैठक का आयोजन लोधा समाज छात्रावास, मनोहर थाना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा को लेकर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री गोविन्द रानीपुरिया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से की गई। इस दौरान विधायक श्री गोविंद रानीपुरिया का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनेक जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल तंवर, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, रामप्रसाद लोधा, पृथ्वी सिंह तंवर, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष कालूलाल लोधा, बृजेश बागला, लेखराज सुमन, ओम बागड़ी, परमानंद लोधा, मांगीलाल लोधा, अर्जुन तंवर, नवल गुर्जर, विष्णु तंवर, अफजल, यूसुफ मोहम्मद, रमेशचंद्र, लालचंद, प्रेम कोहली, फूल सिंह, सजन गुर्जर, हरिनारायण सरपंच, कौशल्याबाई, कमल तंवर, घनश्याम लोधा, राधाकिशन, दिनेश सेन, राकेश वाल्मीकि, नंदकिशोर लोधा, त्रिलोक, धर्मेंद्र लोधा, ओम तंवर, राधेश्याम तंवर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















