नरेश कुमार कनोजिया को मिलेगा ‘‘लौह पुरुष एकता अवार्ड’’

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गोनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर 31 अक्टूबर 2025 को ‘‘संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस’’ समापन महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह में नगर परिषद ब्यावर के निर्वतमान सभापति नरेश कुमार कनोजिया को ‘‘लौह पुरुष एकता अवार्ड’’ से सम्मानित किया जाएगा।

सांस्कृतिक सचिव विवेक स्वामी ने बताया कि चयन समिति संयोजक हुकुम चंद गणेशिया (ग्लोबल चांसलर, रोमा इंटरनेशनल कल्चर विश्वविद्यालय, नई दिल्ली) द्वारा नरेश कुमार कनोजिया का चयन उनके सामाजिक कार्य, सेवाभाव और निरंतर योगदान के आधार पर किया गया है।

सम्मान समारोह में उन्हें राजस्थानी साफा, शाल, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 28 व 29 दिसम्बर को होने वाले ‘‘जी-25 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन’’ का निमंत्रण भी प्रदान किया जाएगा।

abhay